बड़ौद: नगर में भगवान भूत भावन की भव्य शोभायात्रा, 16 फीट के नंदी व मां कालिका की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
सावन माह के पावन अवसर पर नगर स्थित गूंदी घाट हनुमान मंदिर से आज सोमवार 28 जुलाई दोपहर 3 बजे बाद भगवान भूत भावन शंकर की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई नगरवासियों की आस्था व श्रद्धा से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा में 16 फीट के नंदी शिव पार्वती की झांकी, आकर्षण का केंद्र रहे।जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।