सुसनेर: कन्या स्कूल और दर्शन सागर स्कूल में बच्चो ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ, सीखे सुरक्षित रहने के गुर
डिजिटल होते दौर में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए आज एक बड़ी पहल हुई। दोपहर 3 बजे शहर के शा. कन्या हायर सेकंडरी स्कूल और दर्शन सागर स्कूल में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को इंटरनेट के खतरों से बचने के लिए साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।