कसडोल: ग्राम बिलारी में कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
कसडोल विकासखंड के ग्राम बिलारी में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल के अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने की। बैठक में संगठन सृजन प्रभारी कन्हैया अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा गृतलहरे सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।