मुज़फ्फरनगर: पुलिस चौकी में अचानक भड़की भीषण आग से मचा हड़कंप, काले धुएं और लपटों से लोग दहशत में आए
मुज़फ़्फ़रनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की रोड पुलिस चौकी में खड़े सीज वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आधा दर्जन वाहन आग की चपेट में आकर जल गए। काले धुएं और ऊंची लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच जारी है।