मुगलसराय हनुमानपुर वार्ड संख्या–15 में मेन सड़क से सभासद राजेश जायसवाल के मकान से दिनेश जायसवाल के मकान तक नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण गुरुवार शाम 04 बजे विधायक रमेश जायसवाल ने किया।लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों से फीता कटवाकर सड़क का विधिवत शुभारंभ कराया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।