खानपुर: कामोपुर के दो युवक जेल भेजे गए, पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध कारोबार में तीन नामजद, अन्य पर केस दर्ज
शिवाजीनगर थाना अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के बगधरूआ रोसड़ा बहेरी मुख सड़क किनारे एक मकान में चल रहे अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार मामले में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हिरासत में लिए गए धंधेबाज की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव निवासी रामकलेश राय के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस क