सिरोही जिला औषधि भंडार में कार्यरत हेल्परों ने आज अपने कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। हेल्परों ने बताया कि कम मानदेय के बावजूद उनसे ₹1650 प्रतिमाह GHT कटौती की जा रही है, जिसे लेकर वे लंबे समय से नाराज़ हैं। हेल्परों की प्रमुख मांगों में GHT कटौती समाप्त करने, ठेका प्रथा खत्म करने और मानदेय का भुगतान हर माह 7 तारीख तक सुनिश्चित करने की मांग की है।