रामपुर: राम रहीम ओवर ब्रिज के नीचे जिलाधिकारी ने मीडिया से कहा, बरसात के मौसम में लोगों को जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात
Rampur, Rampur | May 3, 2025 जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने राम रहीम ओवर ब्रिज के नीचे मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि इस बार नगर में जल भराव की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। यह तस्वीर शनिवार की शाम 6:00 बजे की है जब मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा यहां बड़े स्तर पर अवैध अतिक्रमा हटाओ अभियान चल रहा है जिन दुकानदारों की दुकान टूटी हैं उनको भी जल्द दुकान बनवा कर देंगे ।