रामपुर: शनिवार को विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Rampur, Rampur | May 3, 2025 शनिवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पशुधन, दुग्ध विकास व राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अंतर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।