देवघर: कुसुमडीह में क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
कुंडा थाना क्षेत्र के कुसुमडीह में क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को मारपीट हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में घायल कुसुमडी निवासी शमीम अंसार ने बताया कि दुधनी गांव एवं कुसुमडीह के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था जिसमें कुसुमडीह की जीत हो गई जिसमें दोनों टीमों के बीच लड़ाई होने लगी जिसमें वह घायल हो गया।