देवघर: कुंडा के सूरज ट्रांसपोर्ट ऑफिस में अज्ञात व्यक्ति ने सेंधमारी कर 8.20 लाख की चोरी ,पीड़ित ने कुंडा थाना में दिया आवेदन
कुंडा थाना क्षेत्र के गौशाला के समीप स्थित सूरज ट्रांसपोर्ट ऑफिस में बीते मंगलवार की रात को अज्ञात व्यक्ति ने सेंध मारी कर 8 लाख ₹20000 की चोरी कर ली। घटना का शिकार ट्रांसपोर्ट ऑफिस संचालक राजीव कुमार सराफ ने बुधवार को कुंडा थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही हैं।