देवघर: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी में अनियंत्रित बाइक के धक्के से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी में बाइक के धक्के से दुसरे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने उन्हें इलाज के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया, घायल कोरधा गांव निवासी पवन हासदा ने बताया कि जेठो बास्की और पवन हासदा बाइक पर बैठकर सरैयाहाट जा रहे थे, इसी दौरान एक बाइक से इन्हे धक्का लग गया।