नजीबाबाद: नजीबाबाद में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
नजीबाबाद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों को गुरुवार शाम अचानक मौसम ने बड़ी राहत दी। नजीबाबाद क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली की तेज चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 30 अप्रैल को 6:00 अचानक बारिश शुरू हो गई।