इटखोरी: उंटा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से महिला की मौत, करंट की चपेट में आने से गई जान
Itkhori, Chatra | Jun 30, 2026 ऊंटा गांव में मंगलवार सुबह बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय मीणा देवी (पति- नागेश्वर रजक) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीणा देवी गांव के पास अमरूद के पेड़ के पास दतवन तोड़ रही थीं। इसी दौरान वह पोल से नीचे लटक रहे बिजली के त