चूरू: मोहर्रम पर चूरू शहर में शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए
Churu, Churu | Jun 26, 2026 मोहर्रम पर शुक्रवार को चूरू शहर में शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए। शहर के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे। जहां धार्मिक रस्मों के साथ उनका सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान बड़ी सं या में अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।