शाहगंज: शाहगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में 9 व्यक्तियों का किया चालान
थाना शाहगंज पुलिस ने मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया है। शाहगंज पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।