शाहगंज: विधायक ने सीबीजी प्लांट निर्माण में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गैरवांह में स्थापित किए जा रहे 131 करोड़ रुपये लागत वाले सीबीजी प्लांट की प्रगति और निर्माण में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। स्थानीय डाक बंगले में आयोजित बैठक में दिल्ली से आए इंडियन ऑयल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र गुप्ता, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर तरुण रैना और प्ला