शाहगंज: खेतासराय पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थाना खेतासराय पुलिस और पीआरवी टीम ने धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से डायल-112 पर झूठी सूचना देने वाले रविंद्र राजभर निवासी कलापुर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना खेतासराय के थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।