छतरपुर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2017 के धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी अर्जुन सिंह परमार निवासी विक्रमपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 साल से फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी सतीश सिंह ने गुरुवार को शाम 4 बजे दी है।