बोरावड में सुपरफास्ट ट्रेनों के तेहराव की मांग को लेकर जैन श्वेतांबर तेरापंथ की सभा एवं महिला मंडल ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनवरी माह में वर्धमान महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें पूरे भारत के हजारों लोग आएंगे। जिसके लिए वर्धमान महोत्सव से पूर्व सभी सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव बोरावड में किया जाए।