हरिपुर: भाजपा मंडल हरिपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया
Haripur, Kangra | Oct 16, 2025 वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल हरिपुर द्वारा एक सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने की मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष अजय खट्टा ने सभी का मार्गदर्शन किया इस अवसर पर भाजपा मंडल हरिपुर के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे