निघासन: निघासन चौराहा बना 'जाम का जंजाल', कार्रवाई बेअसर, सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े—जिम्मेदारों पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे निघासन चौराहे पर एक बार फिर अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला, जहां सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों ने यातायात को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। हालांकि, बीते दिन निघासन कोतवाली पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी।