प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश भर में लगभग 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की अनुदान राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार की दोपहर 1 बजे किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थियों ने देखा।