फतेहाबाद: 4-5 जुलाई को जिले में होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, 8680 अभ्यर्थी होंगे शामिल
हरियाणा में 4 और 5 जुलाई को अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। फतेहाबाद जिले के 8680 अभ्यर्थी 15 परीक्षा केंद्रों पर भाग लेंगे। परीक्षा पारदर्शी और नकल मुक्त कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े आदेश भी लागू होंगे।