ऊंचाहार: अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास डम्पर की टक्कर से बाइक सवार घायल, किया गया एम्स रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर रविवार की शाम, अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार शिवबहादुर निवासी जब्बारीपुर सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एम्स के लिए रेफर किया है