सोहागपुर: सचिन पुरविया हत्याकांड मामले में परिजनों ने सोहागपुर पुलिस थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम
ग्राम रानी पिपरिया की नहर की पुलिया के पास बीती रात भाजपा युवा नेता और ढाबा संचालक सचिन पुरबिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा मामले में जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। पोस्टमार्टम के पास बुधवार दोपहर 12:00 के लगभग परिजन जैसे ही मृतक के शव को लेकर निकले उन्होंने पुलिस थाने के सामने चक्काजाम कर दिया