बीना: ग्राम बेसरा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, फसल जलकर राख हो गई
Bina, Sagar | Apr 5, 2025 किसान अजब सिंह निवासी ग्राम बेसरा जिनकी गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार थी। लेकिन शनिवार करीब को अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई। सूचना मिलते ही किसान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस चौकी, रिफाइनरी, नगर पालिका, एवं जे पी फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों ने फसल को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते फसल जलकर खाक हो गई।