पीलीबंगा: पीलीबंगा में बोनट पर बैठा युवक और तेज रफ्तार से दौड़ती कार का वीडियो हुआ वायरल
कस्बे में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है। जबकि चालक भारी ट्रैफिक के बीच कार को तेज रफ्तार से दौड़ाता नजर आ रहा है।जानकारी के अनुसार घटना पीलीबंगा पुलिस थाने के पास से नए बस स्टैंड तक हनुमानगढ़ सूरतगढ़ फोर लाइन की बताई जा रही है।