राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर सूरजपुर जिले को राज्य स्तरीय सम्मान प्रेमनगर मंगलवार दोपहर 1 बजे 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला सूरजपुर को श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान निर्वाचन प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।