गोरखपुर: जिला जेल के निरुद्ध कैदियों के लिए जेल प्रशासन ने होली व रमजान को लेकर की विशेष तैयारी, रंग, गुलाल, भोजन और विशेष उत्सव
जिला कारागार में होली 2026 के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं,जहां जेल प्रशासन और समितियों ने बंदियों के बीच रंग-गुलाल,विशेष भोजन और उत्सव की व्यवस्था की है।जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने इसकी जानकारी साझा की,जिसमें होली के साथ रमजान की शुभकामनाएं भी बांटी गईं।प्रमुख तैयारियां बंदियों को सीमित रंग-गुलाल उपलब्ध कराया गया,ताकि वे सुरक्षित तरीके से त्योहार मना सकें।