बहराइच: मेटकहा के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत, वह बेटे का इलाज कराने आ रही थी
बहराइच के थाना रामगांव इलाके के रामगांव के मेटकहा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से सुनीता की मौत हो गई। सुनीता अपने बच्चे को गोद में लेकर बाइक पर अस्पताल आ रही थीं। महिला रामगांव के खशहा मोहम्मदपुर गांव की निवासी थीं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई हैं।