नावकोठी: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन,बीपीआरओ सहित मुखिया आदि हुए शामिल
नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने पंचायती राज विभाग के थीम पर चर्चा करते हुए कहा की ग्राम सभा का उद्देश्य स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के तहत महिला हितैषी पंचायत बनने पर जोर देना है।