महसी: थैलिया गांव निवासी राजस्व निरीक्षक मदन गोपाल सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, इलाके में शोक की लहर
महसी तहसील क्षेत्र के थैलिया गांव निवासी मदन गोपाल सिंह तहसील सदर बहराइच में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्यरत थे। हृदयघात के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मदन गोपाल सिंह अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।