परसिया: जल संरक्षण व जल संग्रहण पर पीएमश्री कन्या शाला ने निकाली रैली, पानी बचाने के लिए किया जन जागरण
पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परासिया के विद्यार्थियों ने मंगलवार को 10 बजे जल ही जीवन है विषय पर जन जागरण के लिए एक रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से निकलकर अंबेडकर चौक से होते हुए तहसील परिसर से वापस स्कूल पहंुची।जलसंवर्धन जल संरक्षण के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई और ईको क्लब की छात्राओं ने रैली निकाली।