गोपालपुर: टोटो और बाइक की टक्कर में दो घायल, एक का पैर टूटा, मायागंज रेफर
शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन से भवानीपुर लौट रहे बाइक सवार विभाष कुमार झा और दुर्गानंद कुमार टोटो की टक्कर में घायल हो गए। हादसे में दुर्गानंद कुमार का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गानंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।