भटवाड़ी: धराली गांव में सही सलामत मिली मां राज राजेश्वरी देवी की मूर्ति, ग्रामीणों ने की मूर्ति की पूजा
बीते 5 अगस्त को धराली गांव में आई भीषण आपदा के बाद मां राज राजेश्वरी देवी जी, जो कि धराली गांव की कुल देवी हैं, उनकी मूर्ति मलबे से सही सलामत मिली है। साथ ही कुछ और मूर्तियां भी सही सलामत है। ये मूर्तियां कई फीट गहरायी में मिली है। इससे ग्रामीणों में एक उत्साह है।