राजमहल: सुतियारपाड़ा व जोंका पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ लोगों ने ली शपथ
उधवा प्रखंड क्षेत्र के सुतियारपाड़ा पंचायत व जोंका पंचायत में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने बाल विवाह,बाल मजदूरी,बाल शोषण,बाल तस्करी आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया।