हनुमानगढ़ जंक्शन में सुने मकान से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुराने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कोर्ट से पीसी रिमांड भी मंजूर करवाया गया है। इस संबंध में पीड़ित मकान मालिक शीशपाल की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जंक्शन थाना में मामला दर्ज किया गया था।