जगदलपुर: करणपुर मोड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की घटना स्थल पर हुई मौत
नगरनार थाना क्षेत्र के करणपुर मोड़ में बुधवार को दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही नगरनार पुलिस के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आ पहुँची, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, जहाँ शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।