बेरो: बेड़ो जन महोत्सव के दूसरे दिन आंगनबाड़ी मेला, पोषण और बाल विकास पर विशेष ज़ोर
Bero, Ranchi | Mar 24, 2026 बेड़ो में चल रहे “बेड़ो जन महोत्सव” के दूसरे दिन आंगनबाड़ी मेला आयोजित हुआ। इसमें सेविकाओं ने पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता व बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई। कार्यक्रम में महिलाओं व ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।