गोला: बड़हलगंज, गोला और उरुवा में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह घंटों इंतज़ार के बाद भी
Gola, Gorakhpur | May 20, 2026 गोरखपुर जिले के बड़हलगंज, गोला और उरुवा क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही बाइक, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है। सीमित सप्लाई के चलते कई पंपों पर दोपहर बाद ही “नो स्टॉक” का बोर्ड लगाना पड़ा।