भार वाहनों का टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इसके बाद परिवहन एंव सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर 24 घण्टें चैकिंग के लिए उड़नदस्तों को नियुक्त कर सघन जांच अभियान चलाया जायेगा।