लोनी: थाना टीलामोड़ पुलिस की हिरासत में आया नाबालिग लड़की से 1 साल से शारीरिक शोषण करने वाला कराटे टीचर
Loni, Ghaziabad | Apr 17, 2024 थाना टीलामोड़ क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया। एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री का उसके कराटे टीचर विशाल द्वारा पिछले करीब 1 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी को हिरासत में लिया गया है।