टेहरोली: गुरसराय में ओवरलोड ट्रैक्टर से बड़ा हादसा टला, दहशत का माहौल
नगर के मोदी चौराहे से एरच रोड की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली उस समय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया | जब उसमें अत्यधिक सामान लदा होने के कारण ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए हवा में उठ गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे के पहिए लगभग 4 फीट तक जमीन से ऊपर उठे हुए थे, जिससे संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था