धनवार: हाट बाजार में मोबाइल फोन चोरी करते नाबालिग और युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
धनवार के घोड़थम्भा साप्ताहिक हाट बाजार में बुधवार मोबाइल चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों नें एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने युवक को एक नाबालिग के साथ मोबाइल चोरी करते हुए धर दबोचा और तत्काल घोड़थम्भा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।