राजगढ़: सादुलपुर-पिलानी सड़क मार्ग पर जलभराव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
Rajgarh, Churu | Jun 24, 2026 सादुलपुर- पिलानी सड़क मार्ग पर स्थित पुल एवं मोहता उत्सव वाटिका के पास आम सड़क पर बने गड्डों एवं गड्डों में जल भराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस समस्या से नाराज मोहल्लेवासियों ने बुधवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिया के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।