सहारनपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अचानक डिवाइडर और पुलिस पिकेट से जा टकराई। हादसे के समय चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।