शिवपुरी नगर: खोड़ चौकी क्षेत्र में महिला को घर से उठाकर जंगल में ले जाकर 3 लोगों ने महिला के साथ बलात्कार, महिला पहुंची एसपी के पास
खोड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर पर थी। तभी 3 लोग आए और उसको जबरदस्ती उठाकर पिछोर के जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ रात भर बलात्कार किया। जिसके बाद ऐसे तैसे वह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और घटना की शिकायत करने थाने गई, पर थाने पर सुनवाई नहीं हुई।