खुसरूपुर: बीते देर रात्रि करौटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत।
सोमवार की देर रात्रि करौटा स्टेशन पर अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही खुसरूपुर रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में रेल थाना प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे के करीब शव की पहचान हो गई है। मृतक खुसरूपुर बाजार के नीमतल मोहल्ला निवासी जयनाथ दुबे उर्फ मगही बाबा के पुत्र 35 वर्षीय गणेश कुमार है।