बेगूसराय: बलिया थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बलिया थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है.